TIOmarkets के साथ शुरु करना

यह पेज दर्शाता है कि अकाउंट ओपन करने, उसे सत्यापित करने, उसमें फंड डालने और सहायता की जरूरत होने पर आपको कहाँ जाना है।

चरण 1: अपना अकाउंट ओपन करें

अनुमानित समय: कुछ मिनट

TIOmarkets अकाउंट बनाने में केवल कुछ मिनट लगते हैं। हमारी सुव्यवस्थित रजिस्‍ट्रेशन प्रोसेस शुरू करने के लिए केवल न्यूनतम जानकारी चाहिए। रजिस्‍ट्रेशन के बाद, आपको अपने अकाउंट और फंड मैनेज करने के लिए सुरक्षित क्लाइंट एरिया तक एक्‍सेस मिलेगी।

अपने अकाउंट का सत्यापन पूरा करने के लिए 14 दिनों की ग्रेस अवधि के साथ आप तुरंत फंड डालकर ट्रेडिंग शुरू कर सकते हैं।

अकाउंट ओपन करें

चरण 2: अपने अकाउंट का सत्यापन करें

अनुमानित समय: तुरंत, जब सभी जमा किए गए दस्तावेज़ मान्य हों और आवश्यक मानदंडों को पूरा करें

फंड निकालने से पहले और अपने अकाउंट में फंड डालने के 14 दिनों में, हमें आपकी पहचान सत्यापित करनी होती है। इंडस्‍ट्री की यह स्‍टैंडर्ड प्रोसेस आपको और हमारे प्लेटफॉर्म को अनधिकृत एक्‍सेस और वित्तीय धोखाधड़ी से सुरक्षित रखती है।

क्लाइंट एरिया में, आपसे इनके बारे में पूछा जाएगा:

  • फोटो सहित वैध पहचान पत्र (उदाहरण: पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस या राष्ट्रीय पहचान पत्र)
  • पूरे-पृष्ठ का पता प्रमाण जिसमें आपका नाम और पता हो (उदाहरण: पिछले 3 महीनों के भीतर जारी यूटिलिटी बिल या बैंक स्टेटमेंट)

त्वरित डिजिटल सत्यापन उपलब्ध है और हमारी टीम केवल आवश्यकता होने पर ही दस्तावेज़ों की मैन्युअल जांच करेगी। अधिकांश सत्यापन में देरी इसलिए होती है क्योंकि दस्तावेज़ कटे हुए, अस्पष्ट, अधूरे या पुराने होते हैं। सुनिश्चित करें कि आपके दस्तावेज़ों की प्रतियों में चारों कोने दिखाई दें और सभी जानकारी स्पष्ट रूप से दिखाई दे और पढ़ने योग्य हो। मैन्युअल सत्यापन में आमतौर पर कुछ घंटे लगते हैं और व्यस्त समय के दौरान एक कार्य दिवस तक लग सकता है।

अपने अकाउंट का सत्यापन करें।

चरण 3: अपने अकाउंट में फंड डालें

अनुमानित समय: चयनित विधियों पर तुरंत, अन्य पर अधिकतम 5 कार्य दिवस

अपने अकाउंट का सत्यापन करने से पहले आप तुरंत फंड डालकर ट्रेडिंग शुरू कर सकते हैं। हम सुविधाजनक और सुरक्षित स्थानीय व अंतरराष्ट्रीय फंडिंग विधियां ऑफर करते हैं।

जानने योग्य बातें:

  • कुछ विधियां तुरंत परिलक्षित होती हैं, जबकि अन्य में अधिक समय लगता है
  • कारोबारी समय के बाद किए गए डिपॉजिट बाद में दिखाई दे सकते हैं
  • समस्‍त ट्रांजेक्‍शन एन्क्रिप्टेड और सुरक्षित हैं

हमारी फंडिंग प्रोसेस को आसान और सुरक्षित बनाने के लिए डिज़ाइन किया गया है, जिससे फंड ट्रांसफर करते समय आपको मानसिक शांति मिले। उपयोग की गई विधि और आपके देश के अनुसार समय-सीमा भिन्न होती है। अकाउंट सत्यापित होने के बाद निकासी कारोबारी घंटों के दौरान प्रोसेस की जाती है।

डिपॉजिट विधियां और समय

चरण 4: ट्रेडिंग शुरू करें

आपके अकाउंट में फंड डालने के बाद, आप ट्रेडिंग शुरू करने के लिए तैयार हैं। MT4 या MT5 डाउनलोड करें, अपने अकाउंट के क्रेडेंशियल्स के उपयोग से लॉगिन कर अपना पहला ट्रेड करें।

दोनों प्लेटफॉर्म तकनीकी विश्लेषण के लिए पॉवरफुल टूल, ऑटोमेटेड ट्रेडिंग क्षमताएं और सहज इंटरफेस ऑफर करते हैं, जो नए और अनुभवी, दोनों ट्रेडरों के लिए उपयुक्त हैं।

MT4 / MT5 और लॉगिन सहायता पाएं

यदि आपको सहायता चाहिए

हमारी सुव्यवस्थित ऑनबोर्डिंग प्रोसेस के बावजूद, आपको कभी-कभी सहायता की जरूरत हो सकती है।

यदि आप ट्रेड नहीं कर पा रहे या ट्रेडिंग अक्षम हो

इन सामान्य कारणों में से किसी एक से ट्रेडिंग से जुड़ी समस्याएं आमतौर पर होती हैं:

  • कमजोर इंटरनेट सिग्नल या कनेक्टिविटी
  • अकाउंट का सत्यापन अधूरा होना
  • आपके इच्छित ट्रेड साइज के लिए अपर्याप्त मार्जिन
  • आपने न्यूनतम राशि डिपॉजिट नहीं की है
  • अकाउंट पर प्रतिबंध या अस्थायी होल्ड

हमारी ट्रबलशूटिंग गाइड इन सामान्य परिस्थितियों में त्वरित समाधान प्रदान करती है।

यदि आप लॉगिन नहीं कर पा रहे

आमतौर पर इन कारणों से लॉगिन से संबंधित समस्याएं होती हैं:

  • अपने अकाउंट का गलत यूज़रनेम या पासवर्ड चुनना
  • अपने अकाउंट के लिए गलत ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म का चयन
  • पासवर्ड भूलना या गलत टाइप करना, यह केस-सेंसिटिव होता है
  • कनेक्ट करने के लिए गलत ट्रेडिंग सर्वर चुनना

सुनिश्चित करें कि आप सही लॉगिन क्रेडेंशियल्स उपयोग कर रहे हैं।

हमारी सपोर्ट टीम से क्‍या आपको मदद चाहिए?

ट्रबलशूटिंग संसाधनों को जांचने के बाद भी यदि आपको सहायता चाहिए, तो किसी भी समस्या को हल करने के लिए हमारी समर्पित ग्राहक सपोर्ट टीम 24/7 उपलब्ध है।

हमारे सपोर्ट विशेषज्ञ तकनीकी, अकाउंट और ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म से संबंधित समस्याएं हल करने में अनुभवी हैं।

सपोर्ट से संपर्क करें

FAQs

अकाउंट ओपन करने की प्रोसेस में कितना समय लगता है?

अकाउंट बनाने में केवल कुछ मिनट लगते हैं। रजिस्‍ट्रेशन फॉर्म पूरा करने पर आपको तुरंत अपने क्लाइंट एरिया तक एक्‍सेस मिल जाएगी। सत्यापन प्रोसेस में आमतौर पर कुछ घंटे और कारोबारी दिनों में अधिकतम 24 घंटे तक लग सकते हैं। कुछ देशों में डिजिटल और त्वरित सत्यापन उपलब्ध है।

अकाउंट के सत्यापन से पहले क्‍या फंड डिपॉजिट किया जा सकता है?

हां, आप तुरंत फंड डिपॉजिट कर ट्रेडिंग शुरू कर सकते हैं। बहरहाल, निकासी केवल तभी प्रोसेस होगी जब आपका अकाउंट पूरी तरह सत्यापित हो जाएगा। देरी से बचने के लिए 14 दिनों में या निकासी का अनुरोध करने से पहले अपने डॉक्‍यूमेंट अपलोड करके अकाउंट का सत्यापन करें। यह इंडस्‍ट्री की स्‍टैंडर्ड प्रोसेस और सुरक्षा उपाय है, जो आपको और हमारे प्लेटफॉर्म को सुरक्षित रखता है।

कुछ ही मिनटों में ट्रेडिंग शुरू करें

यह इस तरह काम करता है

रजिस्‍टर करें

चरण 1

रजिस्‍टर करें

अपनी प्रोफ़ाइल पूरी कर अकाउंट बनाएं, इसमें केवल कुछ मिनट लगते हैं

सत्यापन करें

चरण 2

सत्यापन करें

अपनी पहचान और पते का प्रमाण अपलोड करें, निकासी से पहले यह जरूरी है

फंड डालें

चरण 3

फंड डालें

सुविधाजनक स्थानीय और अंतरराष्ट्रीय विधियों में से चुनें और तुरंत डिपॉजिट करें

ट्रेड करें

चरण 4

ट्रेड करें

प्लेटफॉर्म डाउनलोड कर अपने अकाउंट में फंड ट्रांसफर करें, लॉगिन करें और ट्रेडिंग शुरू करें

अकाउंट ओपन करें

ट्रेडिंग जोखिमपूर्ण है

24/7 Live Chat