अकाउंट सत्यापन

सत्यापन उद्योग और सुरक्षा की अनिवार्य आवश्यकता है। जब दस्तावेज़ वैध हों और आवश्यक मानदंडों को पूरा करते हों, तो सत्यापन डिजिटल, स्वचालित और तुरंत पूरा हो जाता है। हमारी टीम आवश्यकता होने पर ही दस्तावेज़ों की मैन्युअल समीक्षा करेगी।

कौन से डॉक्‍यूमेंट चाहिएं

अपने अकाउंट का सत्यापन करने के लिए, इन डॉक्‍यूमेंटों की फोटो लें या स्कैन की हुई प्रतियां तैयार करें और उन्हें अपने सुरक्षित क्लाइंट एरिया में अपलोड करें।

1. फोटो ID

  • पासपोर्ट, राष्ट्रीय पहचान पत्र, या ड्राइविंग लाइसेंस
  • डॉक्‍यूमेंट वैध होना चाहिए और स्पष्ट रूप से पढ़ने योग्य होना चाहिए
  • इसमें आपकी फोटो, नाम और जन्म तिथि होनी चाहिए
  • यदि आप दो तरफा राष्ट्रीय पहचान पत्र या ड्राइविंग लाइसेंस अपलोड कर रहे हैं, तो दोनों तरफ भेजने अनिवार्य हैं।
  • पूर्ण पृष्ठ डॉक्‍यूमेंट (कटा हुआ नहीं)
Passport example
National ID example

2. पते का प्रमाण

  • पूरे पेज का डॉक्‍यूमेंट जिसमें आपका नाम और आवासीय पता दर्शाया गया हो
  • पिछले 6 माह में जारी किया गया हो
  • आपके अकाउंट की प्रोफ़ाइल में दिए गए नाम और पते से यह मेल खाना चाहिए

स्वीकृत उदाहरणों में ये शामिल हैं:

  • यूटिलिटी बिल (बिजली, पानी, गैस, टेलीफोन, इंटरनेट)
  • बैंक या क्रेडिट कार्ड स्टेटमेंट
Utility bill example
Bank statement example

तेज़ सत्यापन स्वीकृति के लिए सुझाव

  • डॉक्‍यूमेंट को समतल सतह पर रखें और फोटो सीधे ऊपर से लें
  • डॉक्‍यूमेंट के सभी चारों कोनों का दिखाई देना सुनिश्चित करें
  • डॉक्‍यूमेंट की फोटो लेते समय अच्छी रोशनी का उपयोग करें
  • धुंधली तस्वीरों से बचने के लिए कैमरा स्थिर रखें
  • नवीनतम पते का प्रमाण प्रस्‍तुत करें
  • आपके अकाउंट प्रोफ़ाइल की जानकारी डॉक्‍यूमेंटों से बिल्कुल मेल खाती हो, इसे दोबारा जांच लें
  • उच्च-रिज़ॉल्यूशन वाली स्पष्ट और पढ़ने में आसान छवियों या स्कैन का उपयोग करें

समय पर अकाउंट सत्यापन पूरा करने से बिना रुकावट ट्रेडिंग सुनिश्चित होती है और जरूरत होने पर, फंड निकासी की सुविधा मिलती है। इन दिशानिर्देशों का पालन करने वाले ग्राहकों को, आमतौर पर आसान और तेज़ सत्यापन प्रोसेस और बेहतर ट्रेडिंग अनुभव मिलता है।

डॉक्‍यूमेंट अस्वीकार होने के सामान्य कारण

आमतौर पर इन कारणों से सत्‍यापन में देरी होती है:

  • डॉक्‍यूमेंट कटे हुए या अधूरे होते हैं (पूर्ण पृष्ठ की प्रतियां नहीं)
  • अकाउंट की प्रोफ़ाइल से नाम या पता मेल नहीं खाता
  • डॉक्‍यूमेंट 6 माह से पुराना या समाप्त हो चुका हो
  • छवि या पाठ धुंधला या पढ़ने योग्य न हो

स्पष्ट और पूर्ण पृष्ठ डॉक्‍यूमेंट अपलोड करने से अधिकांश अस्वीकृतियों से बच सकते हैं।

आपका सत्यापन अस्वीकार होने पर

चिंता न करें, इसे आमतौर पर आसानी से ठीक किया जा सकता है।

  • अपने ईमेल में दिए गए कारण जांचें
  • सभी जरूरतें पूरी करने वाला नया डॉक्‍यूमेंट अपलोड करें
  • सुनिश्चित करें कि डॉक्‍यूमेंट वैध, स्पष्ट और पूर्ण पृष्ठ में हो

सत्यापन पूरा होने से पहले क्‍या ट्रेड किया जा सकता है?

हाँ, आप तुरंत अपने अकाउंट में फंड डालकर ट्रेडिंग शुरू कर सकते हैं, लेकिन किसी भी निकासी से पहले और अकाउंट को फंड करने के 14 दिनों में सत्यापन पूरा करना जरूरी है।

डॉक्‍यूमेंट प्रस्‍तुत करने के बाद क्या होता है?

  • आपके दस्तावेज़ स्वचालित रूप से और तुरंत जांचे जाएंगे और हम आपके खाते की स्थिति के बारे में आपको एक ईमेल भेजेंगे।
  • अतिरिक्त जानकारी की जरूरत होने पर, आपको ईमेल से सूचित किया जाएगा

क्या आपको सहायता चाहिए?

यदि आप सुनिश्चित न हों कि कौन सा डॉक्‍यूमेंट अपलोड करना है या यदि आपका सत्यापन एक कार्यदिवस से अधिक समय ले रहा है, तो हमारी सपोर्ट टीम आपकी मदद कर सकती है।

FAQs

मुझे अपने अकाउंट का सत्यापन करना क्यों जरूरी है?

अकाउंट सत्यापन कानूनी जरूरत और वित्तीय सर्विस इंडस्‍ट्री में स्‍टैंडर्ड सुरक्षा उपाय है। यह आपको अनधिकृत अकाउंट एक्‍सेस या वित्तीय धोखाधड़ी से बचाता है और ट्रांजेक्‍शन की वैधता की पुष्टि करके TIOmarkets की भी सुरक्षा करता है।

सत्यापन में आमतौर पर कितना समय लगता है?

सभी जमा किए गए दस्तावेज़ मान्य हों और आवश्यक मानदंडों को पूरा करें तो खातों का तुरंत सत्यापन किया जाता है। यदि कोई दस्तावेज़ इन आवश्यकताओं को पूरा नहीं करता है, तो मैन्युअल समीक्षा की आवश्यकता होगी, जिसमें एक कार्य दिवस तक लग सकता है।

क्या मैं किसी भी भाषा में डॉक्‍यूमेंट प्रस्‍तुत कर सकता हूँ?

हाँ, लेकिन डॉक्‍यूमेंट प्रमाणित अनुवाद के साथ प्रस्‍तुत होने पर, जाँच प्रोसेस तेज़ होगी। यदि आपका पहचान पत्र या पते का प्रमाण किसी अन्य भाषा में होने पर, हम अनुवाद की व्यवस्था करेंगे।

यदि मैंने हाल ही में स्थान बदला हो और मेरे पहचान पत्र पर अलग पता होने पर क्या होगा?

आपका वर्तमान पता आपके पहचान पत्र पर दिए गए पते से अलग होने में कोई समस्या नहीं है। केवल यह सुनिश्चित करें कि पते के प्रमाण में आपका वर्तमान आवासीय पता दर्शाया गया हो और वह आपके प्रोफ़ाइल में दिए पते से मेल खाता हो।

सत्यापन के दौरान क्‍या मेरी व्यक्तिगत जानकारी सुरक्षित रहती है?

हाँ, सभी डॉक्‍यूमेंट सुरक्षित एन्क्रिप्शन के माध्यम से भेजे जाते हैं और कठोर डेटा सुरक्षा मानकों के अनुसार संग्रहीत किए जाते हैं। आपकी व्यक्तिगत जानकारी का उपयोग केवल सत्यापन उद्देश्यों से किया जाता है और इसे कभी भी अनधिकृत थर्ड पार्टी से शेयर नहीं किया जाता।

मेरे सत्यापन डॉक्‍यूमेंट अस्वीकार कर दिए जाने पर क्या होगा?

आपके सत्यापन डॉक्‍यूमेंट अस्वीकार कर दिए जाने पर, आपको ईमेल से यह बताया जाएगा कि वे जरूरतों को पूरा क्‍यों नहीं करते। केवल निर्देशों को फॉलो करें और स्पष्ट, पूर्ण डॉक्‍यूमेंट पुनः प्रस्‍तुत करें जो सभी जरूरतें पूरी करते हों।

यदि मैं अपने अकाउंट का सत्यापन नहीं कर पाता तो क्या होगा?

अपने प्रोफ़ाइल तक आपकी एक्‍सेस बनी रहेगी। यदि सत्यापन पूरा नहीं हो पाता, तो आपका अकाउंट प्रतिबंधित कर दिया जाएगा। आप हमारे नियमों और शर्तों के अनुसार अपने उपलब्ध बैलेंस की निकासी कर सकेंगे।

24/7 Live Chat